समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर के विकास में एचडीएफसी बैंक की अहम् भूमिका निभाने का किया आग्रह
छतरपुर: किसी भी इलाक़े के विकास में बैंकों की एहम भूमिका होती है। हाल ही में छतरपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया, जो इलाके के लिए गरिमा की बात है। शाखा प्रबन्धक के आग्रह के बाद इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सह नगर पँचायत के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमून बैंक पंहुचे और बैंक द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी ली। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके के विकास में बैंकों की अहम भूमिका होती है।

एचडीएफसी बैंक भारत का ही नहीं बल्कि संसार का सबसे बड़ा बैंक है, जिससे जुड़कर व्यवसाई न सिर्फ व्यावसायिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आम नागरिक भी बैंक द्वारा दी जा रही सुविधा से लाभान्वित हो सकते हैं। छतरपुर में एचडीएफसी के बैंक खुले जाने पर अरविंद ने प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि बैंक छतरपुर के विकास में भी अपनी भूमिका अदा करे।
बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने आश्वस्त किया कि इलाके और समाज के विकास में बैंक अपनी प्रमुख भूमिका निभाएगी।



