समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम हरहुआ की टीम नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद के नेतृत्व में हरहुआ ब्लाक के कंपोजित स्कूल सरसवा बच्चो की स्कैनिंग करने 4जुलाई को पहुची थी।जहाँ एक कक्षा 5 का बच्चा सोमारु पुत्र नथ्थू माता रीता देवी जिसके मुंह के अंदर तलवा कटा मिला था। पिछले तीन साल पूर्व डॉ.जावेद ने उसके पिता को सोमारु के ऑपरेशन के लिए समझाया पर डर के चलते ऑपरेशन को तैयार नही हुआ था। डॉ. शैलेंद्र कुमार ने 4 जुलाई को समझा बुझाकर दबाव में आरबीएसके की गाड़ी से ले जाकर फ्री मे ऑपरेशन करा कर उसको घर पर पहुँचा दिया। अब सोमारु का ऑपरेशन हो जाने से सोमारु अब सबसे अच्छे से बातकर कर पा रहा है। स्कूल के शिक्षक सोमारु की इस उपलबधि पर आरबीएसके की टीम को बधाई दी।
आरबीएसएस की टीम मे डॉ0 शैलेंद्र कुमार, डॉ0 अरविंद कुमार डॉ0 अवनीश कुमार राय, विनोद कुमार व रंजना कुमारी शामिल थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



