*मानसिक स्वास्थ्य टोल फ्री नम्बर का प्रचार प्रसार करें।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0संतोष कुमार की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण हेतु माइक्रो प्लान रिव्यू वर्कशॉप का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,डा0 एस0 एस0 कन्नौजिया,सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डा0 चेल्सिया, यूनिसेफ से डीएमसी डॉ0 शाहिद, डब्ल्यूएचओ से जिले से आए मॉनिटर संतोष केसरी, सत्येंद्र सिंह, रामजनम, ब्लॉक मॉनिटर संतोष उपाध्याय के द्वारा आशा का हेड काउंट सर्वे पीली बुक जो एएनएम द्वारा लाया गया था उसका जांच किया गया। तथा पाई गई कमियों को सुधारने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

जांच अधिकारियों ने कहा कि एएनएम ड्यू लिस्ट अपडेट रखकर टीकाकरण के लक्ष्य हासिल करें साथ ही मानसिक स्वास्थ्य हेतु टोल फ्री नंबर 14416 का अपनी-अपनी आशाओं द्वारा अधिकाधिक प्रचार प्रसार करें। निर्धारित कार्य समय और पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करें।
प्रशिक्षण में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित 43 एएनएम व 4 सुपरवाइजर शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



