ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। समाज जागरण
रेणुकूट/ सोनभद्र। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट के नगरीय बस्ती (धोबिया टंकी) महिला मण्डल स्कूल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन हिण्डाल्को के मुखिया श्री समीर नायक के मार्गदर्शन एवं मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ -सफाई, उनके स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। इस दौरान कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इन बच्चों को उम्र के हिसाब से 0 से 1, 1 से 03, और 03से 05 वर्ष की तीन श्रेणियो में विभक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के चिकित्सीय सेवाओं की डॉ. सुनीता श्रीवास्तव ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय- समय पर बच्चों के टीकाकरण साफ-सफाई एवं खान -पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। ग्रामीण विकास के अधिकारी श्री राजेश सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया एंव सभी प्रतिभागी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरूरी पोषण हेतु आहार तालिका की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अन्जुला साहनी, श्रीमती रीना देवी एंव समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



