पंकज कुमार पाठक,संवाददाता दैनिक समाज जागरण
हज़ारीबाग-हजारीबाग शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मेजर पी.के. सिन्हा का रविवार देर रात बेंगलुरु में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इलाजरत थे।
डॉ. मेजर पी.के. सिन्हा हजारीबाग के जाने-माने मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन थे। अपने सरल स्वभाव, सटीक निदान और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण वे शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अत्यंत लोकप्रिय थे। दशकों तक उन्होंने चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा की।
उनके आकस्मिक निधन से हजारीबाग सहित पूरे क्षेत्र के चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा समुदाय, शुभचिंतकों और मरीजों में शोक की लहर दौड़ गई। कई सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. सिन्हा का जीवन समर्पण, सेवा और मानवता का प्रतीक रहा, जिसे हजारीबाग हमेशा याद रखेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



