दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार और झारखंड की सीमा पर नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गजना धाम परिसर, गजना, में हिन्दू नववर्ष स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च 2026 को होने वाले इस समारोह में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है गजनाधाम न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाए जाने वाले समारोह में संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। संगोष्ठी का विषय “वर्ष प्रतिपदा : प्रकृति, संस्कृति और चेतना के नवजागरण का प्रतीक है” है।हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत), जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है, सृष्टि की रचना, प्रकृति में बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जो सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और ज्ञान के आगमन का संदेश देता है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का पावन समय है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



