हिन्दू स्वयंसेवक संघ थाईलैंड वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं संघ सताब्दी वर्ष में हिन्दू पंचांग कलेंडर का विमोचन किया कलेंडर में सनातन धर्म के मूल स्तंभ चारोधाम , प्रभु श्रीराम धाम, उज्जैन धाम के साथ प्रमुख सनातन मंदिर के चित्रांकन के साथ सनातन पंचांग को भी संलग्न किया है ।
हिन्दू नववर्ष कैलेंडर पंचांग के पाँच अंग हैं – तिथि, वार, नक्षत्र, योग
और करण। पंचांग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल समय की गणना का साधन है, बल्कि यह हमारे जीवन को धर्म, आस्था और अनुशासन से जोड़ने वाला मार्गदर्शक भी है
विश्व हिन्दू परिषद के विश्वविभाग प्रमुख स्वामी विज्ञानानंद , डॉ चैतन्य प्रकाश योगी भारतीय दूतावास , संघचालक नवीन शर्मा , समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच भव्य दिव्य वातावरण में
विमोचन किया गया ।
हिन्दू स्वयंसेवक संघ द्वारा पहली बार यह प्रयास किया गया । यह सिर्फ़ सामान्य कैलेंडर नहीं है हमारे सनातन संस्कृति भारतीय त्योहार आस्था के प्रतीक भारतीय मंदिर व हिन्दू स्वयंसेवक संघ को बैंकाक थाईलैंड हर घर घर में पहुँचाने का प्रयास है और इसके लिए सभी स्वयंसेवक एवं अन्य सामाजिक,
धार्मिक , सांस्कृतिक संस्थाओ को साथ लेकर घर घर तक हिन्दू नववर्ष का कलेंडर प्रसाद पहुँचाया जायेगा । यह कलेंडर अथक प्रयास के साथ इसलिए पहुँचाया जायेगा कि हम तथा हमारे आने वाली पिढ़ियो में सनातन मास तथा सनातन तिथि अनुसार अपने पर्व उत्सव का ध्यान एवं आस्था बनी रहे प्राप्त जानकारी हिन्दू स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख जिम्मी मिश्रा द्वारा दी गई



