google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318 (4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)