google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 88,700/- रुपये कराये गये वापस

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति की साइबर ठगी की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।

अवगत कराना है कि आवेदक गौतम जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी राधा कृष्णा मंदिर, रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गयी थी।

उक्त प्रकरण में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक पत्राचार/नोटिस की प्रक्रिया पूर्ण कर कुल 88,700/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराये गये।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना पिपरी पुलिस की सराहना की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)