अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 23 फरवरी 2026: शहरवासियों के लिए होली का रंगारंग और भव्य आयोजन एक बार फिर तैयार है। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट के बैनर तले आशा सिंह और आरिफ अशरफ के द्वारा आयोजन में 28 फरवरी को बोधी मैदान साकची में रिफलेक्शन होली मेगा कार्निवाल 2026 का आयोजन होने जा रहा है । इस मेगा होली कार्निवल में भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित कलाकार क्वीन शालिनी और खुशी तिवारी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। दोनों कलाकारों के आगमन से शहर में उत्साह का माहौल है और दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर अनुभव मिलने जा रहा है ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कोलकाता से डीजे सेलिना,आकाश और अकुल रहेंगे,साथ ही कार्यक्रम में रेन डांस,ऑर्गेनिक कलर्स,फूड जोन,सेल्फी जोन,फन गेम्स और नॉन-स्टॉप फेस्टिव वाइब्स जैसी कई आकर्षक गतिविधियां शामिल होंगी। संगीत प्रेमियों के लिए ऑफिशियल डीजे और इनहाउस डीजे की व्यवस्था की गई है, जो पूरे दिन माहौल को बनाए रखेंगे। आयोजक आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित,पारिवारिक और यादगार होली का अनुभव देना है,जहां हर उम्र के लोग बिना किसी चिंता के त्योहार का आनंद ले सकें। कार्यक्रम की जानकारी आशा सिंह के साथ आरिफ अशरफ,सत्यजीत सिंह,बसंत दास,शिवानी ओझा और आकांक्षा वर्मा द्वारा दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



