google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में पत्रकारों का विरोध, भ्रामक खबर के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार अजहर रहमानी के खिलाफ ‘देशवा फेसबुक पेज’ पर प्रसारित कथित भ्रामक एवं झूठी खबर का कड़ा विरोध जताया है। पत्रकारों का आरोप है कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो निंदनीय है।


इस मामले को लेकर पत्रकारों ने जिला पदाधिकारी के नाम उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
पत्रकारों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)