google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमरावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गृह विज्ञान महोत्सव का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को गृह विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) विपिन पाठक एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माया मिश्रा ने की।


मुख्य अतिथि विपिन पाठक ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गृह विज्ञान का विशेष महत्व महिलाओं के लिए है, क्योंकि यह उन्हें गृह प्रबंधन, पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास तथा पारिवारिक संसाधनों के समुचित उपयोग में दक्ष बनाता है। उन्होंने कहा कि यह विषय आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अध्यक्षता कर रही माया मिश्रा ने कहा कि गृह विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि नारी के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार लाकर परिवार को समृद्ध बनाया जा सकता है।गृह विज्ञान महोत्सव में छात्राओं ने देश भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर संयोजक प्रीति सिंह, दीक्षा सिंह, प्रियंका पाण्डेय, स्वाति सिंह, अंबुज मिश्र, जय प्रताप मिश्र, सत्य प्रकाश दुबे, चंदन मिश्र, अजय मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)