google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गृह विज्ञान की छात्राओं ने बनाया रक्षा सूत्र

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
भाई और बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन के दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं तो भाई बदले में उपहार देने के साथ ही रक्षा का वचन देने और जिमम्मेदारी निभाने का वचन भी देता है।इस वर्ष रक्षा बंधन के पूर्व श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर के छात्राओं ने शिक्षिका श्री मति अल्पना शर्मा (प्रवक्ता)गृह विज्ञान के मार्ग दर्शन में कालेज परिसर में रक्षा सूत्र तैयार किया।

जिसके बाद छात्राओं ने अपने गुरुजनों के कलाई पर रक्षा सूत्र बाधते हुए उनके अपने उज्ज्वल भविष्य की आशीर्वाद ली।प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह पप्पू और प्रधानाचार्य नीरज कुमार यादव ने छात्राओं द्वारा निर्मित रक्षा सूत्र की सराहना करते हुए कहा सभी छात्राओं की सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य की चिंता सभी शिक्षकों को होती हैं उसी प्रयास से हम सभी बच्चों की पढ़ाई और खेल खुद क्षेत्र में सहयोग करते रहते है।वही छात्राओं ने बताया इस वर्ष यही रक्षा सूत्र अपने भाई को बाध कर रक्षा बंधन का पर्व हम मनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)