समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा झामुमो प्रखंड ईकाई की बैठक गुरूवार को स्थानीय मजदूर भवन में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने की।बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला सचिव बासुदेव सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव शामिल हुए। इस दौरान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के काला कानून के खिलाफ बूथ स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।साथ हीं आगामी सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की गई। इसे लेकर सभी 23 पंचायत अध्यक्ष व सचिव को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धर्मेंद्र तिर्की, गुलजारीलाल दास सहित प्रखंड व पंचायत समिति सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



