google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राचार्य पद के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सम्मान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
जिले में आज महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर वाराणसी में यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह के प्राचार्य पद के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


श्री सिंह के अकादमिक गतिविधियों,शोध कार्यों एवं सेमिनार, कांफ्रेंस आदि आयोजित करवाने की प्रेरक भूमिका के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में विधि विभाग में एक राष्ट्रीय एवं एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार (दो दिवसीय) समाजशास्त्र विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार का सफलता पूर्वक आयोजन की जो प्रेरक भूमिका से सम्पन्न हुआ है। समाजशास्त्र विभाग में एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार फरवरी में प्रस्तावित है। इसके अलावा विभागीय सिम्पोजियम,कांफ्रेंस एकल व्याख्यान अनवरत चलते रहते है। उतर प्रदेश उच्च शिक्षा द्वारा प्रमाण पोर्टल में महाविद्यालय का मासिक रिपोर्ट में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान बना हुया है। महाविद्यालय को पहली बार पूर्ण रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का श्रेय भी प्राचार्य को जाता है। आपकी सक्रियता के कारण प्राध्यापकों की प्रोन्नति ससमय होती रही है।


।इस अवसर पर प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह( मनोविज्ञान विभाग), प्रोफेसर आलोक कश्यप ( समाजशास्त्र विभाग), डॉ0 संजीत कुमार (विधि विभाग) एवं परिसर प्रभारी राजातालाब परिसर, डॉ उमेश ( परिसर प्रभारी गंगापुर ), डॉ0अंगद प्रसाद, डॉ0 अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ0 दुर्गेश पांडेय, शिव शंकर सरोज अस्सिटेंट प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शुक्ल, डॉ0 शिव कैलाश, डॉ0 अखिलानंद, डॉ0 मृत्युंजय राय ,डॉ0 अर्चना ,डॉ0आशा एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने प्राचार्य को माला पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)