वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी, किशनगंज द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत गांधी घाट, किशनगंज में एक दिवसीय सामूहिक उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज के विधायक कमरूल हुदा तथा बहादुरगंज के पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी प्रोफेसर मोसब्बीर आलम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों का पलायन, मजदूरों की मजदूरी में देरी और रोजगार के अवसर घटाने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा।
उपवास स्थल पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मनोज, अल्पसंख्यक कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाफिज़ मुदस्सिर, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अहमद, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता नासिक नादिर, कांग्रेस नेता शकील अहमद लाल, विधायक प्रतिनिधि इदू हुसैन, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजार, ओबीसी जिला अध्यक्ष सम्भू यादव, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सरफराज खान, पूर्व सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सहजाद आलम, महिला नेत्री इला देवी, बहादुरगंज युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष वसीम अख्तर शादाब, नगर महासचिव मो. तस्लीम, कांग्रेस नेता हाजी लड्डू, जिला महासचिव सुमेंद्र बहादुर, कांग्रेस नेता अनय कुमार साहा, पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार मो. इमरान, कांग्रेस नेता गुल मोहम्मद, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम दास सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने और गरीब मजदूरों के हितों की रक्षा की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें बंद नहीं हुईं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।




