google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसान मेले में पहुंचे सैकड़ों किसान, ली जानकारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
मिर्जापुर।।
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बेस्ट रिकग्निशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा छानबे विकास खंड के नीबी गहरवार गांव में आज किसान मेले का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि कृष्णकांत तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हुए जैविक खेती के लाभ बताए।अंकित पांडेय किसानों को जीवामृत और बिजामृत के बनाने और बीज के शोधन बारे में विस्तृत जानकारी दी।किसानों को विजय शंकर पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
डॉ कौशल सिंह पटेल ने किसानों को जैविक खाद के प्रयोग की विधि और प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का संचालन लीडर शारदा सिंह ने किया।किसान में क्षेत्र के किसानों ने जैविक खेती की जानकारी ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)