google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरोध में 20 मई से भूख हड़ताल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु कुमार यादव ने जिले में बढ़ रहे अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों की तेज रफ्तार, अवैध लॉटरी और अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ 20 मई 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।


शंभु कुमार यादव ने आरोप लगाया कि किशनगंज नगर क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू खनन और ओवरलोड ट्रैक्टरों का परिचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर बालू माफियाओं द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। यादव ने कहा कि उनके मोबाइल पर लगातार धमकी भरे फोन कॉल भी आ रहे हैं।


उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों के कारण स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन खतरे का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सदर थाना को कई बार सूचना देने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


यादव ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे 20 मई से जिला मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
इस संबंध में जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों को प्रतिलिपि भेजी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)