उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां कुचाई प्रखंड के आत्मा भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क 50 किसानों के बीच प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी बीस सुत्री अध्यक्ष राम सोय विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह मुंडा बीएओ लिबुनश हेंब्रम व बीटीएम राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया। मौके प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चल रही है। ताकि किसान अपना खेती कर उन्नत किसान बन सके। वहीं विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को हर संभव सहयोग कर रही है। साथ ही ससमय किसानों को बीच का उपलब्ध करा रही है।ताकि किसान समय से ही खेती कर सकें उन्होंने किसानों को हाइब्रिड धान बीज का सही उपयोग कर अच्छी तरह से देखरेख करने का अपील किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी बीस सुत्री अध्यक्ष राम सोय विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा बीएओ लिबुनश हेंब्रम बीटीएम राजेश कुमार बुंदीराम सोय कारु मुंडा राजेश महतो आदि किसान उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



