google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नव विवाहिता ने किया सुसाइड, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक के पास गांव टपरा के नजदीक एक नव विवाहिता का शव मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन के सामने कूदकर नवविवाहिता ने जान दे दी। महिला की डेढ़ महीने पहले शादी हुई थी। आपको बता दें राजस्थान के धौलपुर के गांव खिल्ली निवासी धन सिंह ने अपनी 20 वर्षीय बेटी आशा देवी की शादी मलपुरा के कंचनपुर निवासी रामवीर सिंह के साथ 10 मई 2024 को की थी। परिजनों ने बताया है कि बुधवार की रात को करीब 10 बजे आशा देवी खाना खाकर अपने पति के साथ सो गई। परिवार के सभी लोग भी घर पर सो गए। पति रामवीर ने बताया है कि उसकी नींद करीब 3 बजे खुल गई, तो देखा पत्नी आशा देवी बिस्तर पर नहीं थी। रात को घर से अकेले निकली थी। सुबह 6 बजे उसका 4 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी नहीं समझ पा रहे आखिर नव विवाहिता यहां कैसे पहुंची। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बावजूद परिजनों ने इसकी शादी यहां कर दी। जिससे वह परेशान रहती थी। शादी के बाद से किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। ससुराल वाले उसको मायके भी जाने नहीं देते थे। इसलिए शायद उसने आत्महत्या की होगी। वहीं परिजन इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पति रामवीर सिंह पेंटिंग का कार्य करते हैं। घटना की जानकारी पर आशा देवी के मायके के स्वजन भी आ गए। स्वजन घटना के पीछे कारण नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)