
दैनिक समाज जागरण, चंदन कुमार गुप्ता ,सहायक ब्यूरो चीफ, झारखण्ड (प्रदेश)
राँची (झारखंड ) 04 मई 2023:-जमीन घोटाला केस में आईएएस छवि रंजन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है. इससे पहले ईडी ने आईएएस छवि रंजन को एक मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. लेकिन वे नहीं आये थे. ईडी ने बीते 28 अप्रैल को दोबारा भेजे समन में आईएएस छवि रंजन को चार मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था,
छवि रंजन के अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता से हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल ईडी इस मामले में पूछताछ कर रही है आगे क्या होता उसपर हमलोग विचार करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



