google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लो वोल्टेज से मिले निजात नहीं तो होगा धरना प्रदर्शन….. शेख मोहम्मद कैफ

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

किरतपुर पिछले काफी दिनों से बिजली ओवरलोड होने से खेतों में तार टूट कर गिर जाने से ग्राम भनेड़ा वासियो को बिजली की काफी किल्लत हो रही थीं । परंतु ग्राम पंचायत भनेड़ा से प्रधान पद के उम्मीदवार शेख मोहम्मद कैफ द्वारा अपनी टीम के साथ रात्रि में ही मौके पर पहुंचकर तार सही कर दिए गए थे। जिससे ग्राम वासियों को बिजली से राहत मिली थी, परंतु पिछले तीन-चार दिनों से ग्राम भनेड़ा में बिजली ओवरलोड के चलते ग्रामीणों को लो वोल्टेज की काफी दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते आज ग्राम भनेड़ा के युवक ग्राम पंचायत भनेड़ा के प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी शेख मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में किरतपुर बिजली घर पहुंचे जहां पर उन्हें कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं मिला जिसके चलते युवक वहां से निराश होकर अपने घर लौट आए। वहीं शेख मोहम्मद कैफ ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अगर किरतपुर बिजली घर के अधिकारियों द्वारा भनेड़ा वासियो को तार टूटने एवं लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो मुझे मजबूरन होकर ग्राम वासियों के साथ किरतपुर बिजली घर पर धरना दूंगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर शेख मोहम्मद कैफ, मोहम्मद शान ,मोहम्मद मुस्लिम ,वसीम अहमद, वकील अहमद, मोहम्मद अनस, मोहम्मद शादाब बिजली वाले, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद रिहान आदि मौजूद रहे। वहीं सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत भनेड़ा के प्रधान पद के युवा उम्मीदवार दय्यान अब्बास नकवी द्वारा एक पोस्ट वायरल की जा रही है। जिसमें भनेड़ा ग्राम वासियों को ग्राम भनेड़ा की बिजली की समस्या को लेकर बुधवार की सुबह 10:00 बिजली घर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
जब इस संबंध में हमारे तहसील प्रभारी शाहनवाज अहमद ने किरतपुर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से बात की तो उन्होंने बताया मैं छुट्टी पर हूं। ग्राम भनेड़ा की लो वोल्टेज की समस्या मेरे संज्ञान में है। कस्बा जूनियर इंजीनियर मशीन में आई तकनीकी खराबी जांच रहे हैं। उम्मीद है एक-दो घंटे में ग्राम भनेड़ा में लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)