google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परिवार का सहयोग मिले, तो सफलता कदम चूमेगी

मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर के नंदानगर की रहने बाली शाहाना खान बारह साल कि उम्र में डांस में अपनी एक अलग पहचान बनाकर तथा कड़ी मेहनत के बल पर बॉलीवुड मुंबई में अपने आप को एक योग्य अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर चुकी है! शाहाना खान ने बताया कि मैंने अभी तीस से अधिक फैशन शो और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हूं ! एक्ट्रेस शाहाना खान ने सत्ते पे सत्ता, अन्ना का आंदोलन, रन, नीति, हनीमून हंगामा, पुकार आदि फिल्मों में काम कर चुकी है! शाहाना खान सहारा वन चैनल पर आने वाला धार्मिक सीरियल जय जय बजरंग वली में भी काफ़ी समय तक काम किया है!तथा दंगल चैनल पर क्राइम अलर्ट, सोनी चैनल पर क्राइम प्रेट्रोल, व ज़ूम चैनल पर अनकही में काम किया है! शाहना खान ने बताया कि यदि दिल से मेहनत, ईमानदारी, हिम्मत,तथा किसी के बहकाने में न आकर काम करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी! और बॉलीवुड में मंजिल हासिल की जा सकती है! उन्होंने बताया की हमारी सफलता में हमारे माता पिता और परिवार के सभी मेम्बरो का विशेष सहयोग मिला है! नहीं तो यह कामयाबी मिलना मुश्किल था!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)