google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी कागजात के सहारे अवैध कोयला परिवहन का भंडाफोड़, 9 वाहन जब्त, 6 गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
फर्जी कागजात के आधार पर अवैध एवं संगठित तरीके से कोयला परिवहन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ कोयला लदे वाहनों को जब्त किया है तथा छह चालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक फर्जी एसटी कागजात तैयार कर अवैध रूप से कोयले की ढुलाई कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


विशेष टीम ने इससे पूर्व 25 अप्रैल 2026 को गलगलिया चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर चार वाहनों को जब्त करते हुए चार चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल नौ कोयला लदे वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से छह, गलगलिया से दो तथा किशनगंज से एक वाहन शामिल हैं। जांच में सभी वाहनों के कागजात फर्जी पाए गए।


कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में गुलशनवर (40), वसीम (42), मारूफ (40), आकाश कुमार पाठक (28), मो. रिजवान (22) एवं मो. अकलम (39) शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शेष तीन वाहन मालिकों/चालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)