मंगठार- क्षेत्र इन दिनों दुर्घटना,अपराध एवं विवादों का गढ़ बनता नजर आ रहा जिसका कारण अवैध शराब है देखने में आ रहा है की पुराने ठेकेदार के साथ नए पार्टनर मिलने से शराब के अवैध व्यापार में जमकर खुलेआम बढ़ोत्तरी हुई, शासन प्रशासन द्वारा शराब ठेकेदार की अवैध कमाई को वैध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही और इस तरह चल रही अवैध गतिविधियों में शासन प्रशासन की मिलीभगत खुलेआम नजर आ रही है नगर में शराब की अवैध बिक्री का कारोबार जोरों पर जहां पाली से शुरू होकर एम पी ई बी कालोनी, मंगठार बस्ती, कुरकुचा, सुंदर दादर, तिवनी को लेकर क्षेत्र के चारों ओर शराब ठेकेदार द्वारा खुलेआम बाइक और कार के माध्यम से अवैध शराब बिकवाई जा रही है और तो और हाइवे के किनारे होटलों एवं ढाबों में खुलेआम फ्रिज में रखकर शराब बेची जा रही और खुलेआम बैठाकर पिलाई जा रही लेकिन दुर्भाग्य की बात की यह न तो किसी को दिखाई दे रही और न ही नशे में होने वालो विवाद और दुर्घटनाओं की आवाज किसी को सुनाई दे रही जबकि सरकार द्वार अवैध बिक्री रोकने हेतु एक की जगह नगर में अन्य नई दुकानें खोलने की अनुमति दी गई उसके बाद भी इस तरह से चहुंओर अवैध पैकारी जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाते हुए जोरदार तमाचा है शराब ठेकेदार द्वारा अपने इस अवैध कार्य को व्यापकता प्रदान करने हेतु नगर के नए नए गुर्गों को शामिल किया गया है जो की दिन रात घूम घूम कर धंधा बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं नगर में यह भी चर्चा जोरों पर है कि उक्त ठेकेदार को जबरदस्त राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके सामने सब नतमस्तक हैं
आए दिन हो रहे विवाद और दुर्घटनाएं
देखने में आया की अवैध स्थानों में शराब बिक्री और बैठाकर पिलाने की व्यवस्था से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल बिगड़ रहा हैं क्योंकि उसी जगह शराब सहज उपलब्ध होने से व्यक्ति की पीने की कोई सीमा नहीं रहती अत्यधिक शराब सेवन से या तो विवाद होता है या दुर्घटनाएं दिनों ही स्थिति में नुकसान समाज का होता है लेकिन किया क्या जा सकता है सबको अपने अपने कमीशन से मतलब उसके बाद केस हुआ तो उसमें भी सभी का फायदा स्थानीय अधिकारियों द्वारा अवैध शराब की बिक्री नहीं रोकी जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण पूर्व में हुई घटनाएं जिसमे ज्यादातर वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए है इसी तरह मंगठार बस्ती में सहज उपलब्ध हो रही शराब के नशे में परियोजना में कार्यरत श्रमिक ड्यूटी में और ड्यूटी के बाद भी आए दिन उत्पात मचाते नजर आ जाते है क्योंकि लंच के लिए मिलने वाले एक घंटे में आसानी से पावर हाउस से आकर शराब ले जाई जाती है जिससे कभी भी नशे की हालत में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और ड्यूटी से छूटने के बाद नशे की हालत में वाहन दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में पत्थर पटक कर की गई हत्या इसका जीता जागता उदाहरण था साथ ही एक महीने के अंदर घटित अन्य दुर्घटनाएं हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



