रंगोली भारत मेला का आयोजन आज

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी द्वारा रंगोली भारत मेला का आयोजन 28 दिसंबर को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में किया जा रहा है।जिसमे गेम्स स्टॉल,फ़ैशन शो,फूड स्टॉल,लाइव म्यूजिक,फायर शो,मदारी शो और बाईस्कोप सहित अन्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।उक्त जानकारी देते हुए सचिव पवन कुमार गुजराती ने बताया हमारा मुख्य उद्देश सेवा,संपर्क एव सहयोग करना है।साथ इस आयोजन के द्वारा लोगो को भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताना है। रंगीला भारत मेंला कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भारत विकास परिषद के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)