समाज जागरण
जैतहरी। जैतहरी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम तिराहे में स्थित एक होटल में खुलेआम मांस मदिरा की बिक्री की जा रही है जिसके कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि माधव नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम तिराहे में मांस मटन बेचा जाता है और साथ में बैठकर कच्ची शराब का सेवन भी कराया जाता है जिसके कारण शराब पीकर लोग प्रतिदिन उत्पाद मचाते हैं जिसके कारण वातावरण दूषित हो रहा है। चेतहरी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर इस प्रकार से खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री माधव नामक व्यक्ति द्वारा की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



