google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौशाला में होने वाली कमियों को तुरंत करे दूर :राजेश कुमार सिंह

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज खंड विकास अधिकारी बड़ागांव राजेश कुमार सिंह ने मधुमक्खियां गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वहां पर 294 गायों में तीन गाय बीमार मिली। जिन्हें उचित उपचार के लिए पशु चिकित्सा को आदेश दिया। उन्होंने कहा पशुओं की सही देखभाल हो इसके लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करना होगा। जिससे गो सेवा सही हो सके।उन्होंने बताया गौशाला में पशुओं के लिए 220 कुंतल भूसा,65 कुंतल खली चोकर और 2 बीघा प्लाट में हरा चारा लगाया है।बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया गौशाला में पशुओं का खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।साथ वहा पर उपस्थित कर्मचारियों को साफ सफाई और पशुओं की उपचार पर विशेष ध्यान देने को कहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)