google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। कार्य समिति पर चर्चा ।

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता जमशेदपुर

जमशेदपुर (झारखंड) 25 फरवरी 2024:–श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बाराद्वारी में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति पर चर्चा हुई।पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा पारिवारिक समस्याओं के कारण समय नहीं दिए जाने एवं परशुराम जयंती की तैयारी करने हेतु जिला में संगठन सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।केंद्रीय अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी के रूप में केंद्रीय सचिव विपिन तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा,जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पीला अंग वस्त्र पहनाकर विपिन तिवारी का अभिनंदन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम के नाम पर भी चर्चा हुई,इस पर केन्द्रिय अध्यक्ष ने बागबेडा़ मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा,जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन प्रदान किया।उसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा माला एवं पीला अंग वस्त्र पहनकर उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष को 20 दिनों के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया ।
केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने बताया की इस बार परशुराम जयंती जो की 10 मई को है के अवसर पर भाव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारी में लगने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, केन्द्रीय महासचिव दीपक मिश्रा,केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पांडे,संतोष पांडे, सत्यम पाण्डेय केन्द्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक,विपिन तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी,गोलू आजाद ,चंदन पांडेय, रितेश मिश्रा ,राकेश पांडे, मनमोहन तिवारी,रवि दुबे,राहुल पाण्डेय एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन का संचालन केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन केंद्र उपाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने किया।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)