समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख, ओम गोस्वामी
मस्तुरी। पूर्व विधायक मस्तुरी दिलीप लहरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प किया, गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मस्तुरी व सीपत में भेट मुलाकात कर ग्रामीणों से रूबरू हुए इस दौरान ग्रामीणों की मांगो के अनुरूप उन्होंने कई करोडों की सौगात दी| ग्रामीणों की मांग पलक झपकते पूरी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए उनका आभार भी जताया वही कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से समूचा मस्तुरी क्षेत्र ख़ासा प्रभावित भी है जिसका नतीजा आज ग्राम पंचायत खाड़ा में भी देखने को मिला ग्राम पंचायत खाड़ा के भाजपा समर्थित 86 ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया | राज्य सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत खाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक दिलीप लहरिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेतृत्व में कांग्रेश प्रवेश किया जिसे सम्मान के साथ पार्टी के गमछा और पुष्प माला के साथ कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक सदस्यता कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर चित्रकांत श्रीवास, मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल, महेंद्र कश्यप, रामसनेही कमल रतन दास ग्राम पंचायत सरपंच खाड़ा देवनाथ उमेश कश्यप शिव पाटनवार सभी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



