google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी के मंगल भवन में होगा युथ जोड़ो बुथ जोड़ो कार्यक्रम, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल।

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी। मुख्यालय के मंगल भवन में आज दोपहर 2:00 बजे युवा कांग्रेस के तत्वधान में युथ जोड़ो बुथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस के तत्वधान में किया जायेगा । जिसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति रहेगी। साथ ही मस्तूरी विधानसभा सहित जिले से युवा कांग्रेसी भी इस कार्यक्रम में दिखाई देंगें। मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष सुनील पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण रूप से कर ली गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)