समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत सिकंदरा गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मामूली पारिवारिक विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक मनीष कुमार अपने घर में सो रहा था, तभी उसके बड़े भाई रविंद्र राय ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया।
हमले में मनीष के पेट में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाढ़ स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी, जिसने सोमवार सुबह हिंसक रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। सब इंस्पेक्टर अमरनाथ सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपी रविंद्र राय फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



