google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार में सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में अब राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत अनिवार्य

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार सरकार ने राष्ट्रीयता की भावना और राज्य के गौरव को बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और बिहार राज्य गीत का गायन अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार के सचिव मो. सोहैल ने 26 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया है।सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब हर सरकारी कार्यक्रम और स्कूल की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ से होगी।

उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत से होगा।आदेश में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 11 मार्च 2016 और 12 फरवरी 2026 के परिपत्र का हवाला दिया गया है। इन्हीं के आधार पर राज्य सरकार ने यह क्रम तय किया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीयता की भावना, अस्मिता और गौरव बढ़ाने के लिए यह कदम जरूरी है। साथ ही बिहार के गौरवशाली इतिहास की पहचान के लिए राज्य गीत का गायन भी जरूरी है।
सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि इसका दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)