वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौटते समय घटी दर्दनाक घटना
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के म्योरपुर- लिलासी मार्ग पर जाम पानी गांव के पास बीते रविवार की रात बड़ा हादसा हुआ. दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में दो मासूम समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में म्योरपुर मे भर्ती कराया गया है. मृतक युवक की पहचान रामकुमार पुत्र रामनाथ 24 वर्ष निवासी कटौली के रूप में हुई. वहीं हादसे में छोटू 20 वर्ष पुत्र राम बिहारी निवासी रनटोला, प्यारेलाल पुत्र राम जीत 30 वर्ष निवासी सुपाचुंआ और उसकी पत्नी संगीता 25 वर्ष व बच्चे सागर 4 वर्ष संसार 5 वर्ष तथा रिश्तेदार धवला प्रसाद 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद घायलों को पुलिस और एंबुलेंस के मदद से म्योपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने घटना के बारे में जानकारी ली. बताया गया कि मृतक रामकुमार व छोटू रिश्ते में चचेरे भाई थे. पल्सर बाइक पर सवार होकर जामपानी गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपने घर आते समय दूसरे बाइक सवार से टकरा गए. चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल दोनों बच्चों और उनके माता-पिता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



