दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 17 नवंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के टंडवा मेला क्षेत्र मे नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।सभा मे समिति के अध्यक्ष संतन सिंह ने लोगो के बीच नबीनगर को अनुमंडल बनाने और टंडवा को प्रखंड बनाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि नबीनगर मगध प्रमंडल का सबसे बड़ा प्रखंड है और अनुमंडल बनने का सभी मानकों को पूरा करता है ।वही टंडवा पंचायत को प्रखंड का दर्जा देने की सरकार से अपील करते हुए बताया कि नबीनगर के लोगो द्वारा 30 वर्षों से यह मांग की जा रही है। सभा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर तन मन और धन से समर्थन करने का वचन दिया। मौके पर शंकर प्रसाद, राजकुमार रजक,दिवाकर चंद्रवंशी , रविन्द्र पाण्डेय,अरविंद पासवान, सरयू सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजेन्द्र सिंह,शिवपूजन सिंहबिनोद सोनी,दीपक तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



