– धवज की झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन रहा आकर्षक
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से रविवार को 21 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गई। जिसका समापन 25 नवंबर को होगा। धवज के साथ निकाली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को 21 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब पहुंची, जहां से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की गई। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



