अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 18 अक्टूबर 2026 :- प्रवीण सिंह सेवा संस्थान ( मलखान सिंह पंडाल )द्वारा आदित्यपुर एम टाइप में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के पट नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके उद्घाटन के साथ ही शहर और पूरे कोल्हान क्षेत्र से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। इस बार पूजा में मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर एवं पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने बताया कि वे पिछले कुछ वर्षों से पूजा के आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और पहले पंडाल की थीम व पूरी रूपरेखा (बड़े पापा ) ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह तय करते थे, लेकिन अब उनके मार्गदर्शन और नई पीढ़ी के आने के बाद इस बार कुछ अलग और नया करने का प्रयास किया गया है।
इसके तहत पार्वती डेकोरेटर्स द्वारा इस बार ‘ब्लैक एंड गोल्ड केव’ और पर्वतीय परिवेश की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसका निर्णय करीब तीन माह पहले ही ले लिया गया था। पंडाल के भीतरी हिस्से में बारीक हस्तशिल्प का काम हुआ है, जिसकी कारीगरों ने महीनों तक कोलकाता में तैयारी की और फिर यहां आकर इसे अंतिम रूप दिया। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अध्यक्ष अंकुर सिंह खुद पूरी तरह मुस्तैद रहकर हर चीज का बारीकी से ध्यान रख रहे हैं, जिसके तहत नवरात्र के पहले दिन ही पट खोले जाने का मुख्य उद्देश्य अष्टमी, नवमी और दशमी के दौरान होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुगमता से माता के दर्शन कर सकें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमेटी पूरी तरह सतर्क है और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड्स भी तैनात किए गए हैं, वहीं पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए सपरिवार कोल्हानवासियों से आदित्यपुर एम टाइप पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



