दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के के माली थाना क्षेत्र में अवैध हथियार का भय दिखाकर घर में मारपीट कर रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 17.10.2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे माली थाना में प्रतिनियुक्त डायल-112 की टीम को सूचना मिली कि ग्राम-करहरी में रंजीत राम अवैध हथियार का भय दिखाकर अपने ही घर में मारपीट कर रहा है।
सूचना मिलते ही माली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम-करहरी पहुंची, तो रंजीत राम हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए पाया गया। पुलिस बल के सहयोग से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। विधिवत तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार को विधिवत जप्त कर लिया गया।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घर में आपसी विवाद को लेकर उसने हथियार का भय दिखाकर मारपीट की थी। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि मामले मे माली थाना में कांड संख्या- 201/26 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



