अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 18 अक्टूबर 2026: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जुगसलाई फाटक, पी.एस.पी.ओ. जुगसलाई, जमशेदपुर स्थित श्री श्री माँ दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महाअष्टमी के दिन श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। इस आयोजन में भोग की व्यवस्था सुरुचि मसाले की ओर से की गई। माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में कमेटी के संस्थापक सौरव रजक, अध्यक्ष अरविंद मिश्रा (बब्लू), लाइसेंसी विष्णु सोनकर, उपाध्यक्ष ऋषभ तिवारी, ऋषभ शर्मा एवं करण सिंह, महासचिव रोहित रजक, सचिव अनीष मित्तल एवं मुन्ना रजक तथा कोषाध्यक्ष रवि रजक सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु जुड़े रहे।
इस अवसर पर सुरुचि परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि “जब खाने में हो रुचि, तो चेंज सुरुचि” के संदेश के साथ सुरुचि मसाला अपने उत्पादों के माध्यम से लोगों के भोजन का स्वाद बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। सुरुचि मसाले के उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विश्व के कई कोनों तक पहुँच रहे हैं।
सुरुचि मसाला परिवार साबुत मिर्च, जीरा, कसूरी मेथी, कश्मीरी हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर सहित कई प्रकार के मसालों का उत्पादन करता है। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण मसालों के माध्यम से लोगों के भोजन को स्वादिष्ट बनाना है।
सुरुचि परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करना परिवार की परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के साथ जुड़ने और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
महाअष्टमी के पावन अवसर पर भोग वितरण में सहयोग कर सुरुचि परिवार ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को पावन दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



