दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आठवीं तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां 23 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पूरी तरह से स्थगित रहेंगी। वहीं नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक ही संचालित रहेंगी। परीक्षा हेतु संचालित विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा ।जिला प्रशासन ठंड और मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहा है और परिस्थिति के अनुसार आवश्यक अग्रेतर निर्णय लिया जाएगा।जिला दंडाधिकारी की आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक करवाई एवं अनुपालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सहित शिक्षा विभाग पुलिस अधीक्षक और जिले के वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



