google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जतारा वन परिक्षेत्र में पंजीबद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 248/04 में फरार ट्रैक्टर को टीकमगढ़ से किया गया जप्त

मुखबिर की सूचना के आधार पर धजरई और टोल प्लाजा के बीच अकेले वनरक्षक ने की ट्रेक्टर की जप्ती

विदित हो कि विगत दिवस मंगलवार दिनांक 03/12/2024 की अल सुबह वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत चंद्रपुरा के जंगल से एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियों को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने के कारण जप्त किया गया था जिसके दौरान एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर वन माफियाओं द्वारा भगा ले गया था जिसकी खोजबीन करने पर नहीं मिल पाया था।
तब वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा विगत रात से ही मुखबिर से संपर्क करते हुए भागे ट्रैक्टर की रेकी की जा रही थी तभी आज दिवस बुधवार दिनांक 04/12/2024 को बाद दोपहर सूचना प्राप्त हुई कि जिस लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को वन माफियाओं ने छुपाकर रखा था उसको आज आरोपी वाहन चालक सुनील आदिवासी उस ट्रैक्टर में कल्टीवेटर बांधकर टीकमगढ़ ले जाने वाला है तब टीकमगढ़ और जतारा के स्टाफ की मदद से एक टीम को जतारा से और दूसरी टीम को टीकमगढ़ से रवाना किया गया तो टीम के एक सदस्य दीपेश प्रजापति वनरक्षक टीकमगढ़ ने जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार के निर्देश पर शॉर्टकट रास्ते से जाकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 248/04 दिनांक 03/12/2024 में वांछित ट्रेक्टर को अकेले पीछा करते हुए धजरई और मवई टोल प्लाजा के बीच पकड़ने पर वाहन चालक सुनील आदिवासी निवासी चंद्रपुरा वनरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया तब अन्य स्टॉफ के आने पर ट्रेक्टर की जप्ती की कार्यवाही मौके पर करते हुए लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को मय कल्टीवेटर के मामोन डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया गया।
उक्त वाहन जप्ती की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के मार्गदर्शन चौदे प्रसाद सौर वनपाल जतारा और दीपेश प्रजापति वनरक्षक टीकमगढ़ के सराहनीय प्रयासों से की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा और वन परिक्षेत्र टीकमगढ़ का सम्पूर्ण वन अमला मौजूद रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)