google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ क्षेत्र में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर विधि -विधान से महिलाओं ने किया पूजा।

*आयर में आज भी राजकीय नलकूप के टँकी में खड़े होकर पूजन की परंपरा पूरी हुई।

*सुरक्षा के लिए पुलिस बल की रही सशक्त तैयाती।
*ग्राम प्रधानों ने पूजन स्थल पर कराई मुस्तैद व्यवस्था।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में भगवान भाष्कर की पूजा का त्योहार डाला छठ के दिन रविवार की शाम को नदी, तालाब ,अमृत सरोवर व राजकीय नलकूप की टँकी में खड़े होकर भगवान सूर्य को कठिन ब्रत रखते हए विधि विधान से पूजा किया। पूजा सामग्रियों को सुप में रखकर दोपहर बाद से ही पूजा स्थलों पर जाने वालों का क्रम लगा रहा। इस अवसर पर मेला जैसा दृश्य बना रहा। दुकानों व मकानों की सजावट की गई थी। क्षेत्र के चक्का, अनौरा,करोमा, भटौली, हरहुआ ,औरा ,आयर,मुर्दहा ,उदयपुर सहित अन्य गांवों में परंपरागत रूप से पूजन किया गया।


अनौरा ग्राम पँचायत में वरुणा नदी के किनारे बने दो घाटो पर प्रधान दीपक चौहान ने उत्तम व्यवस्था की वहीं औरा में प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने सभी व्यवस्था कर रखी थी। आयर ग्राम पंचायत में राजकीय नलकूप के रास्ते ,सफाई कराने का कार्य प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य ‘भीम’ ने किया था जहां टँकी में खड़े होकर महिलाओं ने पूजन किया।


उदयपुर में पूजा स्थल पर चल रहे विवाद के बाद भी जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत ने उसी स्थान पर पूरे आस्था के साथ छठ पूजा किया।प्रधान सुधधु व वरिष्ठ सदस्य प्रिंस चौबे ने व्यवस्था की कमान संभाली।


हरहुआ ब्लाक के सभी तालाबों और अमृत सरोवरों की साफ सफाई प्रधान व सचिव ने कराकर श्रद्धालुओ को सुविधाएं प्रदान की। कल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पूर्व प्रकाश ,अलाव, सेवा बूथ सहित महिला-पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है। अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मोबाइल तैनाती रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)