समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के हरहुआ में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत 11 नवीन निर्माण कार्यों एवं 15 विशेष मरम्मत कार्यों का आज विधायक टी0 राम ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक टी0 राम ने कहा कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, आवागमन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंच सके।
भूमि पूजन अवसर पर हरहुआ मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ , मंडल महामंत्री अनिल पाण्डेय, शक्तिकेंद्र संयोजक जीतल पटेल, श्याममोहन गुप्ता सहित अन्य बूथ अध्यक्ष, डी.के. सिंह, सूरज चौधरी, आनंद कुमार, विजय राजभर, शिवाजी सिंह,प्रधान मोहनपुर संजय पटेल,प्रधान प्रतिनिधि भटौली राजनारायण पटेल व विभिन्न ग्रामों के सम्मानित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अजगरा विधानसभा के विकास एवं जनकल्याण के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



