google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में दो दिवसीय गजना महोत्सव का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव 2026-27 का शानदार उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, विधायक ललन राम, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, पूर्व विधायक डब्लू सिंह, महंत अवध बिहारी दास, एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, एसडीएम गौरव कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार, प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, जिला पार्षद हरि राम, उप प्रमुख लव सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके बाद स्वागत गान से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।


उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें प्रसिद्ध गायिका मधुरिमा बसु ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।महोत्सव में गजना धाम के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हुए सजावट की गई थी। दो दिवसीय इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्यस्तरीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।महोत्सव में मुखिया जय प्रकाश सिंह, टूना सिंह,कौशल कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह, अनील कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह,श्याम बिहारी सिंह, संतन सिंह,अभय वैद्य,प्रो सुनील बोस राजेश अग्रवाल सहित प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)