google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मारकुंडी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने दुकानों को टक्कर मारते हुए मकान मे घुस किया जमींदोज

•~ मकान में सो रहे भूतपूर्व ग्रामप्रधान का पुत्र गंभीर रूप से घायल
•~ तकरीबन लाखों रुपये का नुकसान, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के करगरा मोड स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग हाईवे पर मारकुंडी मस्जिद एवं विंध्य ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप के समीप बने मकान एवं दुकान में सोमवार की रात्रि तकरीबन 11.30 बजे वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर न. यू.पी. 65 एल.टी./1910अनियंत्रित होकर काफी तोड़फोड़, नुकसान करते हुए मकान में घुस गया इससे मकान धराशायी हो गया। जिससे मकान एवं दुकान में रखें लाखों रुपए के सामान नुकसान हो गये।

इस हादसे में तीन दुकान पूर्णतया तहस नहस नष्ट हो गए,जबकि मकान में सो रहे भूतपूर्व ग्राम प्रधान का छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने आनन- फानन में जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है,जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। घटना के पश्चात ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अनियंत्रित खाली ट्रेलर किराये पर रह रहे सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान में टक्कर मारकर दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और हवा भरने की टंकी सहित अन्य सामान टूटकर नष्ट हो गए। इसके पश्चात ट्रेलर फते मोहम्मद के मकान में बने होटल में धक्का मारते हुए भूतपूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र के मकान में जा घुसा इससे मकान जमींदोज हो गया। इस घटना में होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा वही मकान में सो रहे भूतपूर्व ग्राम प्रधान स्व. रामदेव यादव के पुत्र रामलखन यादव (45 वर्ष) को गंभीर रूप से अन्दरुनी चोटें आयी है। ट्रेलर की टक्कर से मकान धराशायी हो गया।

परिजनों ने तत्काल मलबे को हटाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बाहर निकालते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्री प्रकाश अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।इस घटना मे लाखों रुपये की क्षति हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)