पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा- रामनारायण +2हाई स्कूल , पदमा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पदमा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार मेहता ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों की सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर रूबी देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र पाण्डेय का चयन किया गया।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार यादव, पूर्व उपमुखिया प्रकाश ओझा, धर्मेंद्र पाण्डेय, जगन्नाथ पासवान, संजय साव, राजू मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। बैठक में विद्यालय के बेहतर संचालन, विद्यार्थियों के हित तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



