समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मस्तुरी। छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता रहा है सावन के महीने में हरियाली की चादर ओढे धरती माता का श्रंगार देखते बनता है।ग्रामीण अंचलों में बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम महमंद में बडे हर्षोल्लास के साथ हरेली का त्यौहार मनाया जाता है।जहाँ क्या बडे क्या बूढे सभी इस पर्व का आनंद उठाते हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति नरवा गरूवा,घुरवा बारी की सुरवात आज से पांच साल पहले ही शुरुआत कर सुंदर छठवें साल हरेली त्यौहार को हरेली महोत्सव के रूप में बडे बडे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ मस्तुरी ब्लॉक के जनता समेत ऐसा समां बांधा कि समूचा विपक्ष सकते मे आ गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गेडी दौड प्रतियोगिता कर छत्तीसगढ़ महतारी की पुजा कर परांपरिक लोक संगीत की छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अरपा पैरी के धार और पंडित शिव कुमार तिवारी की रंगारंग प्रस्तुति से मस्तुरी ब्लॉक के ग्रामीणों का अच्छी खासी भीड खींच ली।
इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजश्री महंत राम सुंदर दास,सहकारी बैंक के सहकारिता पुरूष बैजनाथ चंद्राकर कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
हरेली महोत्सव के छठवें साल के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छ.ग.सचिव चंदन यादव व छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अचानक बदलते राजनीति परिस्थिति के चलते दिल्ली प्रवास पर जाने से उपस्थित नही हो पाए जिससे आज शनिवार को प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष श्याम कश्यप के साथ मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के बस्तर बाडा पहुंच कर व चंदन यादव,अमरजीत सिंह व पियुष कोसरे के रायपुर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने स्मृति चिन्ह और छत्तीसगढ़ की ताज भेंट कर छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली की शुभकामनाएं दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



