उपेन्द्र कुमार बना स्कूल टॉपर तो सावित्री ने की बेहतर प्रदर्शन
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है पालीगंज के रघुनाथपुर का बेटा उपेन्द्र कुमार व बेटी सावित्री कुमारी ने। दलित किसान मजदूर परिवार से आने वाले उपेन्द्र कुमार व सावित्री कुमारी ने 10+2 राजकीयकृत दामोदर उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर की छात्र व छात्रा है। उपेन्द्र कुमार ने मैट्रिक परीक्षा फल की घोषणा के अनुसार 435 अंक हासिल कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही सावित्री कुमारी ने 353 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनो की सफलता की सबसे बड़ी खासियत उनका संतुलित प्रदर्शन रहा।
दोनो ने अपनी सफलता का श्रेय पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव में संचालित ए एस कोचिंग सेंटर के शिक्षक वेद प्रकाश उर्फ हंस राज को देते हुए बताया कि शुरू से ही सरकारी विद्यालयों में सही ढंग से पढ़ाई लिखाई नही होती थी। लेकिन शिक्षकों के नए नियुक्ति के बाद सुधार हुई लेकिन उतना सुधार नही हुई जितना आवश्यक है। जिसके वजह से विद्यालयों में तो अच्छी शिक्षा नही मिल पाई लेकिन बचपन से ही वेद प्रकाश सर के मार्गदर्शन में रहा हूँ और उनसे ही शिक्षा प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुंचा हूँ।
जब से मैं देख रहा हूँ इस संस्था में पढ़नेवालों का परीक्षाफल परिश्रम के अनुसार प्राप्त होते रहा है। वही शिक्षक वेद प्रकाश का कहना है कि पढ़ाई के प्रति दोनो का समर्पण शुरू से ही प्रेरणादायक रहा है। उपेन्द्र के पिता बिरेन्द्र मोची गरीब कृषक मजदूर है तो सावित्री के पिता बैजनाथ मोची भी एक गरीब कृषक मजदूर है। दोनो के माता पिता का कहना है की दोनो ने अपनी मेहनत से पूरे स्कूल व शिक्षक का मान बढ़ा दिया। हमें उम्मीद तो थी कि दोनो अच्छा करेंगे लेकिन स्कूल टॉपर बनकर उसने हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खुशियां दी हैं। उपेन्द्र व सावित्री की यह उपलब्धि बताती है कि यदि इरादे मजबूत हों तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



