google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजगढ़ में बिजली की कटौती से गर्मी ने किया जीना दुश्वार गर्मी का पारा चढ़ा

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के राजगढ़ पावर हाउस से बिजली कटौती जारी है बिजली कटौती होने से गर्मी ने जीना किया दुशवार। टेंपरेचर हाई लेवल पर चला गया है और भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन सही तरीके से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी से सड़के सुनसान हो गई है। राजगढ़ पावर हाउस से संचालित होने वाले फीडर राजगढ़ फीडर, भवानीपुर फीडर, खोराडीह फीडर, करौदा फीडर संचालित होते हैं।

इतनी ज्यादा पैसा गर्मी पड़ रही है कि अगर बिजली ना आए तो लोग परेशान हो जाते हैं सबसे ज्यादा परेशानी पानी की होती है। बिजली न होने से 30 गांव प्रभावित हो रहे हैं इसके अलावा हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मैं आदेश दिया था कि मैं के महीने में कटौती न की जाए इसके बावजूद बिजली की कटौती लगातार जारी है जिससे जल मानस को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है इसके अलावा पशुपालक भी परेशान हो रहे हैं। इन चारों फीडरो का यही हाल है।

बिजली कटौती से सभी वर्ग परेशान हो रहे हैं झूलते हुए केबल के तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं इसके अलावा बिजली के खंभे भी लोहे की जाली पर टिके हुए हैं। सरदार पटेल मिनी स्टेडियम के पास बिजली का खंभा स्टेडियम की जाली के पास टिका हुआ है अगर जाली नहीं होती तो केवल का तार टूट गया होता और बिजली प्रभावित हो जाती है लेकिन बिजली विभाग को यह सब नहीं दिख रहा है। नौडिहवा गांव मे भी झूलते हुए केबल के तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं बिजली विभाग इसे सही नहीं कर रहा है। तेज आंधी से बिजली के खंभे टूट जाने से केबल किताब लटक रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)