google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर की बैठक में संगठन विस्तार एवं जिलाध्यक्ष की चयन पर किया मंथन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) सोमवार को नबीनगर के अनुग्रह स्टेडियम स्थित में प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक संतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी एवं झारखंड के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर,जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,चुलबुल सिंह की मौजूदगी में संचालित किया गया।बैठक में सभी आगंतुक अतिथियों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कांग्रेस पार्टी की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिसमें जिलाध्यक्ष की चयन और संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।बैठक में शैलेन्द्र कुमार दुबे,रविन्द्र पाण्डे,सुरेन्द्र यादव, अंजार अहमद खान,सत्येन्द्र कुमार सिंह,श्यामबिहारी सिंह, शंकर प्रसाद, युगल प्रसाद रवि,मनोज प्रजापति, रामपुकार सिंह गणेश पासवान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)